अपनी मां को खुद मारी गोली और फिर लेकर पहुंचा एम्स हॉस्पिटल,बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

अपनी मां को खुद मारी गोली और फिर लेकर पहुंचा एम्स हॉस्पिटल,बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने लिया हिरासत में

देहरादून/ऋषिकेश

रविवार को कोतवाली ऋषिकेश पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी माता को गोली मारने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा।

मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सुमित गौड़ ( उम्र 32 वर्ष) द्वारा अपनी माता उषा देवी गौड़ ( उम्र 63 वर्ष) को कहासुनी होने पर 12 बोर के तमंचे से फायर किया गया, जिससे उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई जिन्हें उपचार के लिए सुमित गौड़ स्वयं एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर लाया, जिनका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। सुमित गौड़ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के संबंध में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़, जो माजरी ग्रांट थाना डोईवाला में रहते हैं, द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *