देहरादून
एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
जारी किए गए आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नए आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
इसके अंतर्गत कालसी, त्यूणी, नेहरू कॉलोनी, प्रेमनगर, रायपुर, राजपुर, ऋषिकेश, डोईवाला, रायवाला, मसूरी, पटेलनगर, कोतवाली नगर समेत कई थानों और चौकियों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
उत्तराखंड पुलिस में इस तबादला सूची को कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


