कांग्रेस के समर्पित युवा नेता की राहुल गांधी की रैली छात्रों की गूंज की तैयारियों के बीच लोहे का गाडर गिरने से हुए हादसे में मौत, हादसे ने किया पूरा माहौल को गमगीन

देहरादून

शुक्रवार को राहुल गांधी की रैली से ठीक पहले एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम छात्रों की गूंज की तैयारियों के दौरान आयोजन स्थल पर एक भीषण हादसा हो गया। कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अमर मेहता के सिर पर अचानक लोहे का भारी पिलर (कटर) गिर गया।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद कांग्रेस पार्टी और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राउंड में वॉटरप्रूफ टेंट लगाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इसी दौरान अन्य नेताओं के साथ तैयारियों का जायजा ले रहे अमर मेहता के सिर पर अचानक लोहे का भारी कटर (पिलर का हिस्सा) आ गिरा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही अचेत हो गए और बताता गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अमर मेहता देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र के निवासी थे।

वह लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते थे। उनके असमय निधन से स्थानीय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में गहरा शोक है। हालांकि देर रात तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देहरादून के मौजूद पार्टी के प्रभारी,सह प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष आदि हॉस्पिटल में मौजूद थे।

बताते चले कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 17 जुलाई (शुक्रवार) को देहरादून आगमन प्रस्तावित है। बन्नू स्कूल ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ नाम से एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें राहुल गांधी को प्रदेशभर से जुटे हजारों छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करना था। इस बड़े आयोजन को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस बेहद उत्साहित थी, लेकिन इस दुखद हादसे ने तैयारियों के बीच पूरे माहौल को गमगीन कर दिया है।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना है। अमर मेहता कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उनका निधन हो गया। वाटरप्रूफ टेंट लगाने के ही दौरान कांग्रेस नेता निरंजनपुर निवासी अमर मेहता के सिर पर लोहे का गाटर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यक्रम स्थल पर ही आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे थे। हादसा होने के बाद उन्हें तत्काल सीएमआई अस्पताल ले जाया गया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस बारे में अस्पताल में कुछ भी बोलने से बचते रहे।

दूसरी ओर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महेश कुड़ियाल ने बताया कि जब अमर मेहता को अस्पताल लाया गया, तब उनके सिर पर गंभीर चोट थी। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली और उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *