देहरादून/मसूरी
लगातार भारी बारिश के चलते सोमवार को प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार देहरादून मसूरी रोड अचानक नीचे बैठी गई जिसमें सड़क के साइड के हिस्से के नीचे से मिट्टी खिसक जाने के बाद रोड कमजोर हो गया।
प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि अतिवृष्टि के कारण देहरादून मसूरी मुख्य मार्ग पर स्थित पानी वाले बैण्ड पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, उक्त सूचना के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा व जान-माल की हानि के दृष्टिगत उक्त देहरादून मसूरी मार्ग को अग्रिम आदेशों तक आवाजाही हेतु प्रतिबंधित किया जाता है तथा उक्त मार्ग पर किसी भी प्रकार का परिवहन हेतु निषिद्ध किया जाता है।
देखिए भजा गया मेमो का मसौदा कुछ इस प्रकार रहा …
पत्रांकः मैमो/आपदा-2026
दिनांक 20 जुलाई, 2026
प्रतिलिपि-
1. जिलाधिकारी महोदय, देहरादून को सूचनार्थ।
2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को इस निवेदन के साथ प्रेषित कि उक्त मार्ग पर परिवहन व आवाजाही हेतु संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित करने का कष्ट करें।
3. थानाध्यक्ष राजपुर/प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी को उक्त आदेशों के अनुपालन हेतु प्रेषित।
4. अधिशासी अभियंता, लो०नि०वि० मसूरी / राष्ट्रीय राजमार्ग को इस निर्देश के साथ प्रेषित की वह संबंधित थानाध्यक्ष से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल उक्त मार्ग को खोले जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी।

