दून पुलिस के निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त मनोज मनराल का हृदयाघात से हुआ आकस्मिक निधन, एसएसपी ने जताया शोक

देहरादून

बुधवार को जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

 

दिवंगत मनोज मनराल मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के रहने वाले थे। जो अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उ०नि० एलआईयू के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा अक्टूबर 2025 से जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *