देहरादून
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से निकाली गई।
यात्रा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथियों का सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि गांधी पार्क से निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा एकमात्र सामान्य कार्यक्रम नहीं यह यात्रा एक विशिष्ट यात्रा है यह हमारे गौरव की उत्सव की एक यात्रा है हम सभी के हाथों में यह तिरंगा एक देशभक्त का प्रतीक है और यह देशभक्ति आज हमारे उत्तराखंड के कण कण में वास करती है यह तिरंगा हम सब देशवासियों के आन बान शान का प्रतीक है इसके केसरिया रंग में वीरों का साहस सफेद रंग में शांति का प्रतीक हरे रंग में हमारी समृद्धि हमारी विकास की यात्रा है जो कि हमें निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है।
यह तिरंगा हम सभी देशवासियों को आसानी से प्राप्त नहीं हुआ है इसके लिए हमारे देश के शहीदों ने ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
आज जब हम इस यात्रा के माध्यम से तिरंगा लेकर आगे बढ़ेंगे तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की रक्षा के लिए हम निरंतर अपने कदम बढ़ाएंगे जब भी देश पर कोई भी चुनौती आएगी तो हम उसका डटकर मुकाबला करेंगे।
आज हमारा देश अमृत काल से गुजर रहा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई है जो महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।
आज भारत अनेक क्षेत्रों में विश्व का नेतृत्व कर रहा है।
हमारी भारतीय सेना शुरू से ही पराक्रमी रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेना का मनोबल पहले से कहीं और मजबूत हुआ है हमने चाहे एयर स्ट्राइक किया, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमने पूरी दुनिया को दिखा दिया कोई ताकत हमारी ओर आंख उठाकर नहीं देख सकती। पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति को देखने का काम किया।
आज हमारा देश रक्षा के क्षेत्र में सुरक्षा के क्षेत्र में और तकनीकी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
हमारा उत्तराखंड राज्य से सेना में हर पांचवा सैनिक उत्तराखंड राज्य का है उत्तराखंड की मिट्टी ने अनेक वीर दिए हैं हमारी सरकार वीर सैनिकों के लिए उनके परिजनों के लिए पूर्व सैनिक के लिए और सभी सैनिकों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्य धाम की स्थापना हो रही है।
पूर्व सैनिकों के सम्मान में उनके परिजनों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं दी जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक विकसित भारत के साथ उत्तराखंड राज्य लक्ष्य को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रहे हैं।
आज डबल इंजन की सरकार के माध्यम से आज उत्तराखंड की इकाइयों को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा रहा है आज हमारी अर्थव्यवस्था कई गुना बढ़ गई है आज हमारे प्रति व्यक्ति आय में 41% की वृद्धि हुई है। जिसके चलते आज उत्तराखंड में रिवर्स पलायन हो चुका है आज हम सभी उत्तराखंड वासियों को रोजगार देने में सक्षम हो रहे हैं। पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार दिला रही है
आज की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय यज्ञ है राष्ट्रीय के लिए संकल्प है राष्ट्र के प्रति हमारा भाव है आज हम सब मिलकर संकल्प ले की स्वतंत्रता दिवस पर हम सब अपने अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे और अपने दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को राष्ट्र भक्ति की ज्वाला को सदैव ज्वलित रखेंगे। साथ ही उत्तराखंड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी सभी अतिथियों का अभिनंदन युवाओं का राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव को नमन करते हुए कहा कि आज की यह भव्य तिरंगा यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा यात्रा है देश के वीर शहीदों को स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की यात्रा है यह तिरंगा देश के सम्मान का प्रतीक है हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत यह तिरंगा यात्रा पूरे देश भर में निकाली जा रही है आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी होगी कि हम सब अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे। हम सब का सौभाग्य है कि आज इस तिरंगा यात्रा में हमें सम्मिलित होने का मौका मिला सभी का आभारी हूं आप सबके सहयोग से यह तिरंगा यात्रा एक भव्य तिरंगा यात्रा यादगार तिरंगा यात्रा रहने वाली है।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत अभिनंदन किया और सभी युवाओं को एक-एक तिरंगा देकर हर-घर तिरंगा के संकल्प के साथ यात्रा प्रारंभ की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खजानदास सौरभ बहुगुणा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री भाजपा कुंदन परिहार दीप्ति रावत तरुण बंसल राकेश गिरी विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा सविता कपूर देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल दायित्व धारी ज्योति प्रसाद गैरोला श्याम अग्रवाल श्रीमती विनोद उनियाल कुलदीप बुटोला भगवत प्रसाद मकवाना महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी महानगर मंत्री जगदीश सेमवाल मोहित शर्मा विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम महिपाल संदीप बिजल्वान महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पार्षद गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


