भाजपा और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा के निधन को एक वर्ष पूरा, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवाओं ने किया बड़ी संख्या में रक्तदान कर उनको दी श्रद्धांजलि – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा के निधन को एक वर्ष पूरा, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवाओं ने किया बड़ी संख्या में रक्तदान कर उनको दी श्रद्धांजलि

देहरादून

जावेत्री वेलफेयर फाउंडेशन ने अतुल स्मृति दिवस के मौके पर वरिष्ठ भाजपा और सामाजिक कार्यकर्ता की याद में श्रद्धांजलि देते हुए वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

फाउंडेशन की डायरेक्टर एवं राजपुर विधानसभा डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला शर्मा ने इस बावत जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था जावेत्री फाउंडेशन द्वारा उनके पति अतुल शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को एक साल हो रहा है।उनकी याद में अतुल स्मृति दिवस के तौर पर यह आयोजन किया गया है।

इस दौरान राज्य सभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने अतुल शर्मा के साथ ही सभी मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल ने कहा कि अतुल शर्मा भाजपा कार्यकर्ता के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। दायित्वधारी पुनीत मित्तल ने कहा कि अतुल शर्मा भाजपा के पुराने सिपाही रहे हैं।

इस दौरान संस्था ने ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन स्वर्गीय अतुल को समर्पित किया जिसके लिए युवाओं ने भारी संख्या में रक्तदान किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। जावेत्री फाउंडेशन और भाजपा डालनवाला मंडल अध्यक्ष पूनम बुटोला शर्मा ने कहा कि बीते 15 अगस्त को उनके पति का देहांत हुआ था। अतुल स्मृति दिवस के तौर पर मनाकर उन्होंने अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि दी है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान कैंट विधायक सविता कपूर,भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, राज्यमंत्री ज्योति गैरोला, राज्यमंत्री बलजीत सोनी राज्यमंत्री अशोक वर्मा, राज्यमंत्री कुलदीप बुटोला, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, राज्यमंत्री कैलाश पंत अध्यक्ष बाल आयोग संरक्षण आयोग डॉ गीता खन्नाअध्यक्ष, अनुसूचित आयोग के मुकेश कुमार,गुरप्रीत छाबड़ा, पंकज शर्मा,राहुल लारा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *