इन्द्रमणि बड़ोनी सम्मान-2026, एक सादे समारोह में प्रो. दाताराम पुरोहित गढ़कवि नरेंद्र सिंह नेगी के हाथों हुए सम्मानित

देहरादून

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में मंगलवार को संस्कृति कर्मी, रंगकर्मी एवं शिक्षाविद् प्रोफेसर दाता राम पुरोहित को इन्द्रमणि बड़ोनी सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनगायक नरेंद्र सिंह नेगी रहे। कार्यक्रम को दिनेश शास्त्री एवं गणेश खुगशाल गणी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दून विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन गिरीश बड़ोनी ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रोफेसर दाता राम पुरोहित के उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, रंगमंच, साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के जननायक इन्द्रमणि बड़ोनी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष श्री इन्द्रमणि बड़ोनी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जनसरोकारों, सामाजिक चेतना, लोकसंस्कृति, रंगमंच एवं बौद्धिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को इन्द्रमणि बड़ोनी सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *