10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

देहरादून

कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को महंगा पड़ गया।

सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।

उन पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने गुप्त रूप से मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *