रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान कमिश्नर रावत के सामने भिड़े बीजेपी MLA शिव अरोड़ा और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल,समर्थकों ने बीच बचाव कर कराया शांत – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान कमिश्नर रावत के सामने भिड़े बीजेपी MLA शिव अरोड़ा और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल,समर्थकों ने बीच बचाव कर कराया शांत

देहरादून/ यूएस नगर

रुद्रपुर में SIR बैठक के दौरान कुमाऊं कमिश्नर के सामने ही विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल आपस में भीड़ गए। किसी तरह दोनों नेताओं के समर्थकों ने उन्हें शांत कराया।

दरअसल रुद्रपुर में सोमवार को SIR को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बैठक ले रहे थे। जिसमें भाजपा विधायक शिव अरोड़ा और पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल भी मौजूद थे। बैठक में भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल आमने-सामने आ गए। यही नहीं दोनों नेता कुमाऊं कमिश्नर के सामने अपनी सीमाएं भूल गए और गाली गलौच पर उतर आए।

कुमाऊं कमिश्नर के सामने हंगामा बढ़ता देख किसी तरह दोनों नेताओं के समर्थकों ने उन्हें शांत कराया। मामले के थमने के बाद भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने कांग्रेस नेता के व्यव्हार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शिव अरोड़ा DIEM कार्यालय के बाहर ही अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *