देहरादून/पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के मासौ गांव में एक गुलदार मुर्गी बाड़े में घुसकर फंसने बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।
वन विभाग के अनुसार लोगों की सुरक्षा के साथ गुलदार को बिना नुकसान पहुंचाये जंगल में छोड़ना इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य है।
बताया गया कि गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने से स्थिति को नियंत्रित रखना भी वन विभाग के सामने महत्वपूर्ण चुनौती बन गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से गुलदार से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा खोज एवं बचाव अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
अधिकारियों ने लोगों को गुलदार के निकट जाने या उसे परेशान करने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी है। जंगली जानवर के तनावग्रस्त होने की स्थिति में लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, इसलिए भीड़ को नियंत्रित रखना आवश्यक माना जा रहा है।
