उत्तराखंड सभा पटियाला और उत्तरांचली वेलफेयर सोसाइटी ने स्व.लाला जगत नारायण की याद में 45 वां ब्लड डोनेशन केम्प किया आयोजित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड सभा पटियाला और उत्तरांचली वेलफेयर सोसाइटी ने स्व.लाला जगत नारायण की याद में 45 वां ब्लड डोनेशन केम्प किया आयोजित

देहरादून/ पटियाला

रविवार को उत्तराखंड सभा पटियाला व उत्तरांचली कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी (रजि) पटियाला ने पंजाब केसरी-जगबाणी ग्रुप द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प पैलेस पाम कोर्ट पटियाला में लगाया गया।

जिसमें संस्था द्वारा गोजयान सदस्यों, सहयोगी सदस्यों के विशेष सहयोग से ब्लड डोनेशन किया गया। यह कैम्प पंजाब केसरी जगबानी गुरुप द्वारा थैलीसीमिया से पीड़ित मरीजों के निमित्त लगाया गया जिसमें शहर के अनेक समाजसेवी संस्थाओं, समाज सेवकों, बुद्धिजीवियों समेत सभी राजनीतिक दलों इत्यादि ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की यह कैम्प उक्त समूह द्वारा स्वः लाला जगत नारायण की याद को समर्पित 45 वां केम्प के रूप में आयोजित किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड सभा पटियाला व उत्तरांचली कल्चरल वैलफेयर सोसाइटी (रजि) पटियाला के प्रयास से विशेष सहयोग करते हुए जगदीश सिंह रावत, जशसप्रीत सिंह, अजय कुमार, नरेन्द्र सिंह राणा, मनमोहन सिंह नेगी द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी महासचिव भगत सिंह भंडारी, मुख्य सलाहकार सरोप सिंह रायत, सलाहकार गोबिंद सिंह रावत, सदस्य विरेंद्र सिंह पंवार मुख्यरूप से हाजिर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *