दून पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में हिस्ट्रीशीटर सहित 2 अभियुक्तों को 5 लाख से अधिक की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अलग- अलग थाना क्षेत्रों से 01 हिस्ट्रीशीटर सहित 02 नशा तस्करो को लाखो रुपये कीमत के मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया।

*1- कोतवाली विकास नगर*

*03 लाख रू0 अनुमानित मूल्य की 9.70 ग्राम स्मैक के साथ 01 महिला अभियुक्ता गिरफ्तार*

दिनांक – 30/08/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र से 01 महिला अभियुक्ता मुन्नी पुत्री स्व0 मुख्तियार को लगभग 03 लाख रू0 मूल्य की 9.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 262/2026 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी मे जेल जा चुकी है।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद स्मैक वह रुडकी से खरीदकर लायी थी, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*

मुन्नी पुत्री स्व0 मुख्तियार निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट, थाना विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

*बरामदगी:* 9.70 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख रू0)*

*आपराधिक इतिहास अभियुक्ता:-*

1- मु0अ0सं0- 182/2025 धारा -8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

2- मु0अ0सं0- 262/2026 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून

*2- थाना सेलाकुई*

*8.75 ग्राम स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के विरुद्ध 01 दर्जन से अधिक अभियोग है पंजीकृत*

दिनांक: 30-08-26 को सेलाकुई पुलिस द्वारा पुरानी चौकी लेबर चौक के पास से एक अभियुक्त अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद को ढाई लाख रू0 से अधिक अनुमानित मूल्य की 8.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुका है, अभियुक्त पर मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं के एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

अब्बार पुत्र अब्दुल अहमद निवासी- जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून

*बरामदगी :-*

8.75 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य ढाई लाख रू0)*

*आपराधिक इतिहास :-*

1- मु0अ0सं0- 14/2014, धारा- 8/20 NDPS Act, थाना सहसपुर, देहरादून

2- मु0अ0सं0- 244/2014, धारा- 2/3 गुण्डा एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून

3- मु0अ0सं0- 35/2015, धारा- 4/25 आर्म एक्ट, थाना सहसपुर, देहरादून

4- मु0अ0सं0-23/2016, धारा 379/411 भादवि, थाना विकासनगर, देहरादून

5- मु0अ0सं0-36/2016, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून

6- मु0अ0सं0- 254/2022, धारा 8/20 NDPS Act , थाना सेलाकुई, देहरादून

7- मु0अ0सं0- 31/2023 धारा 8/21 NDPS Act, थाना सेलाकुई, देहरादून

8- मु0अ0सं0-52/2018 धारा 380/411 भादवि, थाना पटेलनगर, देहरादून

9- मु0अ0सं0- 20/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना विकासनगर, देहरादून

10- मु0अ0सं0- 88/14 धारा 8/20 NDPS ACT, थाना सहसपुर, देहरादून

11- मु0अ0सं0-71/26 धारा 305(a)/317(2) BNS, थाना सेलाकुई, देहरादून

12- मु0अ0सं0-128/26 धारा – 8/21 NDPS ACT, थाना सेलाकुई, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *