भारतीय जनता पार्टी धर्म- संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ की धर्म सभा जंगम शिवालय में संपन्न – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भारतीय जनता पार्टी धर्म- संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ की धर्म सभा जंगम शिवालय में संपन्न

देहरादून

टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून के श्रीमहंत 108 कृष्ण गिरी महाराज के पावन सानिध्य में धर्म संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ के संयोजक प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाई की अध्यक्षता और सह संयोजक योगाचार्य डा बिपिन जोशी के संयोजन में देहरादून के मंदिरों के सम्मानित पुजारियों एवं धर्माचार्यों की धर्म सभा जंगम शिवालय पलटन बाजार में संपन्न हुई।

धर्मसभा में सभी वक्ताओं ने एक स्वर से देवभूमि उत्तराखंड के देवत्व के संरक्षण और संवर्धन पर जोर देते हुवे धर्मों रक्षति रक्षित: अर्थात जो व्यक्ति या समाज धर्म की रक्षा करता है, धर्म भी उसकी रक्षा करने का समर्थन किया।

 

टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरी महाराज ने सभी ब्राह्मण बन्धुओं का स्वागत करते हुवे भारतीय ऋषि मुनि परंपरा और रीति रिवाजों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया धर्म सभा की अध्यक्षता कर रहे सुप्रसिद्ध भागवताचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने मंदिर समितियों और पुजारियों के आपसी समन्वय में जोर देते हुए मर्यादा बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने मंदिरों के बुजुर्ग पुजारियों की पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा आदि में सरकार और मंदिर समितियों के सहयोग का आहवान किया साथ की धर्मशालाओं में जरूरत मंद लोगों को उचित मूल्य पर कमरे और स्थान आदि उपलब्ध किये जाने पर जोर दिया ताकि उसका धर्मशाला नाम सार्थक रहे, कार्यक्रम का संचालन कर रहे योगाचार्य डा.बिपिन जोशी ने कहा धर्म संस्कृति का गौरवशाली और वैभवशाली अतीत रहा है और स्वर्णिम वर्तमान चल रहा है आज संपूर्ण विश्व में हमारी ऋषिमुनि परंपरा के महत्वपूर्ण अध्यात्म, याेग, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का डंका बज रहा है इसे संजोकर रखना हर सनातनी का प्रथम कर्तव्य है उन्होंने राष्ट्र प्रथम और सनातन प्रथम का आहवान किया।

विद्वत सभा देहरादून के अध्यक्ष आचार्य हर्षपति गोदियाल ने मंदिरों और धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर देते हुवे संस्कृति और संस्कारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सुभाष जोशी ने वर्तमान देश काल और परिस्थिति के अनुसार भक्ति के साथ साथ आध्यात्मिक शक्ति का प्रकटीकरण सामाजिक रूप से भी दिखाई देना चाहिए ताकि धर्म विरोधी शक्तियों को सिर उठाने का मौका न मिले।

आचार्य उदय शंकर भट्ट ने मंदिरों में अधिक से अधिक संख्या में सनातन धर्मियों से जुड़ने का आहवान करते हुए नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए इसे रामबाण बताया उत्तराखंड पुरोहित सभा के अध्यक्ष आचार्य हर्षपती घिल्डियाल, आचार्य विजेंद्र ममगाई ने भी अपने विचार रखे , सभी लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अग्रिम बधाई भी दी गई इस अवसर पर आचार्य डॉ राजदीप डिमरी, डा संदीप रतूड़ी, आचार्य जयप्रकाश गोदियाल, आचार्य मनोज ढोढ़ीयाल, और धर्म संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ के सह संयोजक घनश्याम शर्मा, सह संयोजक शेखर श्रीवास्तव, , महानगर संयोजक आशीष बलूनी, सह संयोजक विजय डबराल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *