निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, नैनीताल में अभिभावकों को लौटाए ₹ 39 लाख से ज्यादा,दून में कब होगी कार्यवाही

देहरादून/हल्द्वानी

नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अवैध रूप से फीस वसूली पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है।

बीते अप्रैल माह में हुई जांच के दौरान 87 निजी विद्यालयों में नियम विरुद्ध शुल्क वसूली की पुष्टि हुई थी।

प्रशासन के निर्देश के बाद अब 46 स्कूलों द्वारा अभिभावकों को 39 लाख 5 हजार 405 रुपये से अधिक की अतिरिक्त फीस वापस करनी पड़ी है। वहीं कई स्कूलों ने ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और पंजीकरण शुल्क में कटौती भी की है।

वहीं शिक्षा विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर मान्यता समाप्त करने की संस्तुति भी की जा सकती है।

इसके अलावा 8 विद्यालयों ने नियमविरुद्ध बढ़ाई गई ट्यूशन फीस को कम किया है।

वहीं 39 विद्यालयों ने मनमाने तरीके से वसूले जा रहे परीक्षा शुल्क में कमी की है।

15 निजी विद्यालयों ने पंजीकरण शुल्क को कम या पूरी तरह शून्य कर दिया है। जांच में टीसी यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट के नाम पर भी अभिभावकों से मनमानी वसूली का मामला सामने आया. सरकार द्वारा निर्धारित टीसी शुल्क महज एक रुपये होने के बावजूद कुछ विद्यालय 100 से लेकर 1 हजार रुपये तक वसूल की जा रही थी। प्रशासन के निर्देश के बाद अब टीसी शुल्क को घटाकर मात्र एक रुपये कर दिया गया है और अतिरिक्त वसूली गई रकम वापस या समायोजित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *