शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों उत्तराखंड के शिक्षक गबर सिंह को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026

देहरादून

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा देश के उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 प्रदान किए गए।

उत्तराखंड के लिए यह गौरव का विषय है कि पौड़ी जिले के नैनीडांडा विकासखंड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखाँद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष उत्तराखंड से वह एकमात्र शिक्षक हैं, जिन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।

गबर सिंह बिष्ट वर्ष 2003 से लगातार राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखाँद में निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दूरस्थ क्षेत्र में रहने के बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए निरंतर नवाचारों को अपनाया। गणित एवं विज्ञान जैसे विषयों को सरल एवं रुचिकर ढंग से समझाने के साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर मार्गदर्शन दिया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

ग्रामीण और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के इस स्कूल में छात्र संख्या 16 से बढ़कर 40 हुई , बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बनाए रिकॉर्ड गबर सिंह बिष्ट ने 2019 में स्कूल की जिम्मेदारी संभालने के दौरान छात्र संख्या कम होने की चुनौती को अवसर में बदला। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के साथ उन्हें अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना शुरू किया। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया। पिछले पांच वर्षों में विद्यालय के 30 से ज्यादा बच्चों को राष्ट्रीय और राज्य स्तर की छात्रवृत्तियां मिल चुकी हैं। कोरोना में यू-ट्यूब चैनल बनाया, दूरदर्शन पर भी पढ़ाया कोरोना काल में जब स्कूल बंद थे, तब भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए गबर सिंह ने अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया। इसके जरिए बच्चों को पढ़ाया गया। इसके अलावा दूरदर्शन देहरादून केंद्र के ‘ज्ञानदीप’ कार्यक्रम के तहत उन्होंने कक्षा 7वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित के विषय समझाने में भी मदद की। पहले राज्यपाल पुरस्कार, फिर शैलेश मटियानी, अब राष्ट्रीय सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके काम को पहले भी सम्मान मिल चुका है। गबर सिंह बिष्ट को 2019 में राज्यपाल पुरस्कार और 2021 में शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था। अब राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयन उनकी उपलब्धियों में एक और बड़ी कड़ी है। सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट योगदान पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *