देहरादून
आज होगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास घेराव रविवार 6 सितम्बर 2026 की शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा प्रदेश प्रभारी के साथ वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के साथ लिया।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
मीडिया से रूबरू हो उन्होंने कहा कि सोमवार का घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह,गरिमा दसोनी, राकेश राणा, कविन्द्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, विकास नेगी टीचकुले आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

