बिहार से गांजा लेकर आया और हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे में सप्लाई देने के लिए खड़ा,पुलिस ने धर दबोचा

देहरादून/रुद्रपुर

कोतवाली पुलिस ने चैंकिंग के दौरान एक रोडवेज बस स्टैंड से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम संदिग्ध की चैकिंग करते हुए रोडवेज स्टेशन पर पहुंच गई।

जहां पुलिस की चैकिंग होता देख वहां खड़ा एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस को उस शक हुआ और पुलिस कर्मियों ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास मिले बैग को चेक किया गया तो बैग में गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा 14 किलो था। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम जयपुर थाना मेहंदिया जिला अरवन बिहार निवासी जोगेंद्र कुमार पुत्र रामसेवक यादव बताया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए बिहार से लाया था और गांजा हल्द्वानी से आने वाले व्यक्ति को देना था। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है,जिसे गांजा सप्लाई करना था। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *