आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने 70 से अधिक लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

देहरादून/हल्द्वानी

स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भवाली क्षेत्र के 70 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इनमें सामाजिक कार्यकर्ता शीलू कुमार की पत्नी एवं भवाली नगर पालिका की सभासद सपना कुमारी भी शामिल रहीं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने नए सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के साथ ही प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा, गणेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *