शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रसेवा में समर्पित वीरों की पुण्यात्माओं की शांति हेतु होगा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह

देहरादून

राष्ट्रसेवा एवं देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों, स्वतंत्रता आंदोलनकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों की पुण्यात्माओं की शांति तथा उनकी स्मृति को नमन करने के उद्देश्य से 23 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है।

सोसाइटी ऑफ मिशन 4G प्लस (पंजी.) — गौ, गंगा, गांव और गायत्री के बैनर तले आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा नाइन पाम वेडिंग पॉइंट, बद्रीपुर/जोगीवाला, देहरादून में आयोजित की जाएगी। क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार के विशेष आयोजन का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और राष्ट्रसेवा की भावना को एक सूत्र में जोड़ते हुए वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करना है। कथा आचार्य श्यामसुंदर गौतम महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी।

आयोजन की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर शनिवार को नाइन पाम वेडिंग पॉइंट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था से जुड़े पदाधिकारी, कीर्तन मंडलियों की सम्मानित महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता प्रतिभा पाठक ने की। इस अवसर पर नामित पार्षद खेमराज उनियाल, नामित पार्षद जगदीश सेमवाल, महासमिति से डॉ. सुभाष पुरोहित, कैप्टन बलवंत सिंह पंवार, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, संस्था अध्यक्ष सुभाष भट्ट, सूबेदार जीत सिंह गुसाई,डॉ. राकेश उनियाल, कामना ममगाई, डा लशमण सिंह बिष्ट, शोभा पाण्डेय, नीतू रावत, पूनम रावत,वन्दना रावत, सूबेदार दर्शन सिंह बिष्ट, सुमन सिंह सजवाण,

कविता भट्ट, रामेश्वरी चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *