उत्तरकाशी के श्री विश्वनाथ मंदिर में लाखों की चोरी का पुलिस ने तत्परता से 5 घंटे में ही खुलासा किया,एसपी और महंत ने की ईनाम की घोषणा

देहरादून/उत्तरकाशी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के नंदीगृह में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले का उत्तरकाशी पुलिस ने महज पांच घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने के आरोप में 28 वर्षीय शुभम नौटियाल को साल्ड बैंड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दानपात्र से चोरी की गई 1,60,295 रुपये की नकदी, 1,130 सिक्के और 680 नेपाली नोट बरामद किए गए हैं।

मामला शनिवार 12 सितंबर का है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत की ओर से कोतवाली उत्तरकाशी में तहरीर देकर बताया गया कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के नंदीगृह में रखे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें जमा धनराशि चोरी कर ली। मंदिर परिसर से जुड़ी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के त्वरित अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने मंदिर परिसर के साथ ही उत्तरकाशी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार, फुटेज के विश्लेषण के साथ मैनुअल पुलिसिंग, सुरागरसी और पतारसी को भी जांच में शामिल किया गया।

लगातार कार्रवाई के चलते पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई कर शुभम नौटियाल को साल्ड बैंड, ज्ञानसू के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई धनराशि के अलावा बड़ी संख्या में सिक्के और नेपाली नोट भी बरामद हुए।

मात्र पांच घंटे में विश्वनाथ मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की वह वाकई काबिले तारीफ है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस की ओर से बरामद धनराशि में 1,60,295 रुपये की नकदी, 1,130 सिक्के और 680 नेपाली नोट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का त्वरित खुलासा और गिरफ्तारी को लेकर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार की टीम की एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने सराहना करते हुए टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने भी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना से प्रभावित होकर पुलिस टीम को 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित सखकिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *