देहरादून
रविवार को प्रदेश आंगनबाड़ी की सभी सगठनो ने संयुक्त रूप से देहरादून के एक रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया जिसमे प्रदेश के दो संगठनों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती /सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड, जिसकी प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी और उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ देहरादून की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला खत्री ने पूरे राज्य के जिलों से पहुंची समस्त पदाधिकारयो के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर रेखा नेगी ने सुशीला खत्री को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनको शॉल और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया
बैठक में आंगनबाड़ी की समस्याओं को लेकर सरकार से बार-बार निवेदन करने के बाद भी उनके किसी भी समस्या का हाल ना निकल पाना बहुत बड़ा मुद्दा रहा
क्योंकि उत्तराखंड में अलग-अलग संगठनों के द्वारा सरकार तक अपनी मांगों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई गई है लेकिन सरकार के कानून में जूं तक नहीं रही।
सीएम धामी के आश्वासन देने पर ही धरना स्थगित करने पर यह आश्वासन दिया गया था कि हमारा मानदेय 140 रुपए राज्य सरकार से तत्काल बढ़ा दिया जाएगा,लेकिन 5 माह व्यतीत होने के बाद भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।सरकार द्वारा पूर्व में घोषणा कर दी गई थी कि रिटायरमेंट पर इनको ₹100000 दिया जाएगा।
लेकिन अभी तक उसका जीओ जारी नहीं हुआ है।
संगठन ने सरकार से तत्काल मानदेय बढौतरी और हमको 10 लाख रिटायरमेंट में मिलने का जीयो आदेश पारित करने की अपील की है ।
संगठन ने चेतावनी दी है अगर तत्काल हमारा मानदेय एक माह के अंदर न बढ़ाया गया तो सभी संगठनों को सडको पर उतरना पडेगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार की होगी।
पूनम प्रदेश कोषाध्यक्ष, अंजू प्रदेश सदस्य हरिद्वार, धनापा प्रदेश सदस्य नैनीताल,विमला पनीर प्रदेश सदस्य चंपावत, दिनीता रावत जिला प्रभारी पौड़ी, रितेश चौहान जिला अध्यक्ष हरिद्वार,जिला अध्यक्ष नीमा जोशी, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़,जिला अध्यक्ष मीना बोरा, जिला चंपावत,जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर चंद्रावती जिला अध्यक्ष देहरादून पिकी, सरोजिनी अन्थवाल टिहरी जिला सचिव,पिंकी रावत ब्लॉक अध्यक्ष पौडी, सुषमा गुसाई ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल, सुमन खंन्डूरी ब्लॉक अध्यक्ष अगस्तमुनि, ममता चौहान ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर,प्रदेश अध्यक्ष ममता बादल,प्रदेश महामंत्री रूवी त्यागी अन्य सभी पदाधिकारी ने आज से संगठन में प्रतिभाग किया।
