देहरादून वन प्रभाग का बड़ा एक्शन: 1,015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

देहरादून

वनभूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में देहरादून वन प्रभाग द्वारा आज बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझरा रेंज के कंडोली-1 क्षेत्र में 1,015 वर्गमीटर आरक्षित वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

वन विभाग के अनुसार उक्त आरक्षित वनभूमि पर वर्ष 2006-07 से अनधिकृत रूप से किए गए निर्माण को नियमानुसार ध्वस्त कर भूमि को पुनः वन विभाग के कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर राजस्व विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उक्त प्रकरण में वन विभाग द्वारा पूर्व में पारित अतिक्रमण हटाने के आदेश के विरुद्ध की गई विधिक कार्यवाही में भी विभाग का पक्ष कायम रहा।

प्रकरण में..

07 अगस्त 2009 को निर्माण हटाने के आदेश पारित किए गए।

04 सितम्बर 2009 को विभागीय अपील निरस्त हुई।

20 सितम्बर 2017 को माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा संबंधित रिट याचिका खारिज की गई।

इसके पश्चात विशेष अपील संख्या 1083/2017 भी 09 जून 2025 को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई।

इन न्यायिक आदेशों के अनुपालन में आज वन विभाग द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया।

देहरादून वन प्रभाग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित वनभूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अनधिकृत निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वनभूमि की सुरक्षा, संरक्षण एवं सीमा की रक्षा के लिए विभाग द्वारा आगे भी प्रभावी एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी-वैभव कुमार सिंह

डीएफओ देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *