चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का थामा दामन,भाजपा की सुनामी का संकेत, ज्वाइनिंग और सर्वे में भी होने लगा प्रतिबिंबित..भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

चंपावत से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने भाजपा का थामा दामन,भाजपा की सुनामी का संकेत, ज्वाइनिंग और सर्वे में भी होने लगा प्रतिबिंबित..भट्ट

देहरादून

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के निर्वाचन जनपद चम्पावत के नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक स्थान से एकतरफा निर्वाचित प्रतिनिधियों का आना, प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल दर्शाता है, जो अब निजी समाचार संस्थाओं के सर्वे में भी स्पष्टत प्रतिबिंबित होने लगा है।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर औपचारिक स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और उसमें भी युवाओं का पार्टी के विचारों और सिद्धांतों में विश्वास करना, राज्य में भाजपा के प्रति बढ़ती विश्वसनीयता बताता है। इतने लोग लगातार बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं क्योंकि इन 12-14 वर्षों के अंदर जिस गति से विकास हुआ है, वह अविस्मरणीय है।

आज दूर-दराज के गाँवों तक सड़क पहुँची है, हर घर में बिजली पहुँची है और हर घर में व्यक्तिगत सुविधाओं की एक प्रकार से व्यवस्थाएँ बनी हैं। अब जनसाधारण को लगने लगा है कि जिन लोगों के पास 60 साल तक देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। उन्होंने भी इसी गति से विकास किया होता, तो आज देश की स्थिति कुछ और होती।

उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में हमने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में एक लंबी छलांग लगाई है। और जब विकास होता है, तो जनप्रतिनिधि का भी मन होता है, वह विकास के साथ खड़ा होता है। क्योंकि उन सब पर दबाव होता है कि मेरे क्षेत्र में विकास हो। देश और प्रदेश के अंदर एक अच्छी और प्रभावी सरकार चल रही है, बीजेपी से जुड़ने वाले भी चाहते हैं कि उनके क्षेत्र का विकास हो।आज शायद ही कोई माँग होगी जिसे मुख्यमंत्री ने धरातल पर न उतारा हो। उन्होंने चंपावत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आपने पुष्कर धामी जैसा नेतृत्व राज्य को दिया है, यह नेतृत्व एक दिन निखर कर देश का नेतृत्व बनेगा। आज पार्टी के पक्ष में जबदस्त माहौल है, जो न्यूज चैनल के सर्वे में भी नजर आने लगा है।है। इस माहौल को और प्रभावी बनाने के लिए आप सबके योगदान से हम दो तिहाई बहुमत की तरफ बढ़ेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी के सिद्धांतों एवं हिचारों के साथ सांगठनिक कार्यपद्धति से अवगत कराया। वहीं पार्टी की तरफ से भरोसा दिलाया कि आपके सम्मान की चिंता करना हमारा कर्तव्य है। आगे आप सबकी क्षमता, उपलब्धता और परिस्थिति अनुशार संगठन और चुनावी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

चम्पावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की प्रेरणा से आज पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि में नारायण लाल नगर पंचायत अध्यक्ष पाटी, गोविंद सिंह बोहरा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संगठन शामिल रहे।

उनके साथ बलराज पाटनी – सभासद, जौलाडी, नगर पंचायत पाटी, नवल पचौली – सभासद, न्यू कॉलोनी, नगर पंचायत पाटी, दीपक गहतोड़ी – सभासद, रानीचौड़, राजेंद्र बोहरा – सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पंचायत पाटी, राहुल गहतोड़ी – सामाजिक कार्यकर्ता, नगर पंचायत पाटी, भगवती प्रसाद जोशी- ग्राम प्रधान कजीना, ललित सिंह पाटनी- पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोहाघाट, प्रकाश चन्द्र शर्मा- पूर्व ग्राम प्रधान बिगराकोट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूथ काँग्रेस, संजय सिंह पाटनी- पूर्व यूथ काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पाटी, दीपक सिंह- छात्र नेता महाविद्यालय पाटी, तनुज सिंह बिष्ट- छात्र नेता महाविद्यालय पाटी, डूंगर सिंह पार्थोली- जिला पंचायत सदस्य राईकोट कुंवर लोहाघाट, योगेश जोशी सभासद नगर पालिका लोहाघाट ठाडाढुंगा वार्ड, श्री मोहन सिंह ग्राम प्रधान (कायल) लोहाघाट, अंकित सिंह कुंवर क्षेत्र पंचायत सदस्य (राईकोट कुंवर) लोहाघाट, पवन राम पूर्व ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया लोहाघाट, पुष्कर सिंह ग्राम प्रधान कुनाडी लोहाघाट, चन्द्रकांत तिवारी ग्राम प्रधान पासम लोहाघाट, त्रिलोक सिंह सामंत पूर्व ग्राम प्रधान सुल्ला लोहाघाट, कमल कुंवर ग्राम प्रधान कमलेडी लोहाघाट, नैन राम क्षेत्र पंचायत सदस्य पासम लोहाघाट, दीपक सिंह बोहरा ग्राम प्रधान चोडला लोहाघाट, हरीश राम ग्राम प्रधान सुल्ला लोहाघाट, सुरेंद्र राम ग्राम प्रधान मढुवा, विनोद सिंह बोहरा क्षेत्र पंचायत सदस्य डुंगरा बोहरा लोहाघाट, हरीश कुमार ग्राम प्रधान बाकू लोहाघाट, पुष्कर धौनी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरेली लोहाघाट, चंचल सिंह अधिकारी ग्राम प्रधान मूलाकोट, मदन सिंह सामाजिक कार्यकर्ता मूलाकोट प्रमुख रहे।

इस दौरान मंच पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदाेली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *