बड़कोट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन में सवार 12 लोग, प्रशासन पुलिस और SDRF ने 11 को किया रेस्क्यू, 1 शव बरामद

उत्तरकाशी

मंगलवार 15 सितंबर 2026 को सायं लगभग 4:57 बजे खन्यासणी गांव के पास मोटर मार्ग पर 200 मीटर नीचे एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा तहसीलदार मोरी, पुलिस, SDRF एवं 108 एम्बुलेंस को तत्काल सूचना दी गई।

संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। इसके साथ ही NDRF बड़कोट की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया वर्तमान में उपजिलाधिकारी पुरोला मौके पर मौजूद हैं तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 12 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है तथा 11 व्यक्ति घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया है। घायलों में से 03 गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा हायर सेंटर, देहरादून रेफर किया गया है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तथा घायलों के उपचार की कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अद्यतन सूचना साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *