देहरादून
तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों में 40 इवेंट्स आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन तक बालक वर्ग में 79 पॉइंट के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर बने हुए हैं, दूसरे स्थान पर 60 पॉइंट के साथ हरियाणा तथा 31 पॉइंट के साथ चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर काबिज है।
जबकि बालिका वर्ग में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 67 पॉइंट के साथ हरियाणा प्रथम, 66 पॉइंट के साथ उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर तथा 54 पॉइंट के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर काबिज रहे।
मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के वरिष्ठ सलाहकार धीरेंद्र पंवार, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश जोशी, संयुक्त निदेशक खेल विभाग अजय कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष डेंटिस्ट संघ डॉ के पी शर्मा, मनमोहन भट्ट,
अल्मोड़ा संघ के सचिव ललित नारायण, टिहरी गढ़वाल के सचिव संजीव नेगी, पौड़ी गढ़वाल के सचिव केसर सिंह, एथलेटिक संघ के कोषाध्यक्ष महेश चंद्र शाह, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरुफूल सिंह, संघ के मुख्य कोच लोकेश कुमार, अध्यक्ष सिलेक्शन कमेंटी विजेंद्र चौधरी ने विजेताओं को मेडल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
इस नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड से 900 एथलीट, अंडर 14, 16, 18, 20 बालक व बालिका, 110 इवेंट में प्रतिभाग कर रहे हैं।
कल के इवेंट सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक चलेगे।
के इवेंट के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुछ खिलाड़ियों की सूची –
अंडर 20 बालक वर्ग :
1500 मीटर में चंडीगढ़ के बृजेश कुमार, 400 मीटर में चंडीगढ़ के हरमनदीप सिंह, जैवलिन थ्रो में चंडीगढ़ के मंगल सिंह, 110 मीटर हर्डल में यूपी के नितिन गर्ग।
अंडर 18 बालक वर्ग –
5000 मीटर रेस वॉक में पंजाब के प्रभजोत सिंह, 400 मीटर में हरियाणा के आदित्य।
अंडर 16 बालक वर्ग –
लॉन्ग जंप में यूपी के अरमान खान।
अंडर 20 बालिका वर्ग –
400 मीटर में हरियाणा की हरसिल, 100 मीटर हर्डल में उत्तराखंड की जसकरण कौर।
अंडर 18 बालिका –
100 मीटर हर्डल में यूपी की खुशी पटेल, 3000 मीटर रेस वॉक में उत्तराखंड की सिमरन गोसाई।
अंडर 16 बालिका वर्ग –
जैवलिन थ्रो में हरियाणा की सौम्या, हाई जंप में यूपी की अंकिता प्रजापति।


