देहरादून
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के गगन भेदी नारों के साथ श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ी कैंट देहरादून के 21 वे गणपति महोत्सव में भगवान श्री गणेश का विधि विधान के साथ विशेष पूजा अर्चना के साथ पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी में विसर्जन किया गया।
श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति गढ़ी कैंट के संरक्षक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बताया आज दिन में 12 बजे भगवान श्री गणेश जी की उत्सव मूर्ति को भव्य शोभायात्रा जिसमें सबसे आगे घोड़े चल रहे थे साथ में भगवान श्री गणेश, राधा कृष्ण , शिव पार्वती, श्री राधा कृष्ण, शिव बारात आदि मुख्य आकर्षण थे।
सोमनाथ मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शोभा यात्रा में भाग ले चुका श्री भैरव नाथ डमरू मंडल देहरादून उत्तराखंड के दर्जनों डमरू वादकों, ढोल वादकों और अन्य वाद्य यंत्रों की संगत से शोभा यात्रा की शोभा में चार चांद लग गए।
शोभा यात्रा के साथ सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में भक्त जन चल रहे थे शोभा यात्रा आयोजन स्थल टपकेश्वर चौक आजीविका एजुकेशन से दुर्गा मंदिर मार्ग से डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट बाजार गढ़ी कैंट चौक पुनः टपकेश्वर चौक होते हुवे टपकेश्वर कालोनी होते हुवे पौराणिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
रास्ते में श्री सत्य नारायण मंदिर समिति डाकरा, श्री खाटू श्याम सेवा मंडल डाकरा, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया और परसाद, फल, जूस, पानी आदि वितरित किया गया आज के कार्यक्रम में समिति के संरक्षक योगाचार्य डा. बिपिन जोशी, पंडित संजय जोशी, पंडित राजकुमार शर्मा, समिति अध्यक्ष मूर्तिकार आजीव विजय, मधुसूदन शर्मा, अनिल मोटे, विष्णु गुप्ता, हरि गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुधा विजय, भगवती जोशी, नीलम विजय, राजीव विजय, अंजू विजय आदि का विशेष सहयोग रहा।

