डीएम चौहान से सयुंक्त नागरिक संगठन के शिष्टमण्डल ने जिले में नियमावली 2011 के तहत जिला स्तरीय समिति के शीघ्र गठन को लेकर दिया ज्ञापन

देहरादून

सयुंक्त नागरिक संगठन का शिष्टमण्डल महासचिव सुशील त्यागी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और देहरादून जिले में शासन द्वारा उत्तराखण्ड माता पिता और और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के तहत जिला स्तरीय समिति के शीघ्र गठन को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने कहा कि आप लोग समाज के कल्याण को लेकर हमेशा जागरूकता का कार्य करते हैं।

उन्होंने तत्काल अपने कर्मचारी को आदेश देतें हुये कहा कि इसके गठन की कार्यवाही शीघ्र की जायं ताकि सभी वरिष्ठजनों और मातापिता को इसका लाभ मिल सकें। सुशील त्यागी व प्रदीप कुकरेती ने कहा कि आगामी 1-अक्टूबर को वृद्धजन दिवस तक यदि यह कमेटी बन जायं तो यह उनके लिये पुरुस्कार होगा तो जिलाधिकारी ने तत्काल हामी भरते हुये जल्द गठन का आश्वासन दिया। शिष्टमण्डल में सुशील त्यागी के साथ गिरीश चन्द्र भट्ट , उमेश्वर सिंह रावत , प्रदीप कुकरेती और ठाकुर शैर सिंह रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *