केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55 वीं राष्ट्रीय खेलकूद फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से दून में होगी शुरू,जिसमें 1000 खिलाड़ी करेंगे परिभाग

देहरादून

केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55 वीं राष्ट्रीय खेलकूद फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज सोमवार से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर एवं केंद्रीय विद्यालय आईएमए में होगा जबकि बालक वर्ग के मुकाबले 27 सितंबर से ओएनजीसी एवं एफआर आई में खेले जायेंगे।

प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों के लगभग 1000 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं,साथ ही साथ कोच एवं अनुरक्षक के रूप में 165 शिक्षक विभिन्न संभागों से इस प्रतियोगिता में आये हुए हैं, बालिका वर्ग अंडर 14 के मुकाबले केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में खेले जाएंगे जिसमें 7 टीम भाग ले रही है वही दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय आईएम में 17 वर्षीय बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जायेंगे जिसमें 16 टीमें शिरकत कर रही है! 21 से 25 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलो के बाद अंततः विजेता टीमों का निर्णय होगा प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद भारतीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम का चयन किया जाएगा! इसी के साथ-साथ 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बालक वर्ग अंडर 14 एवं 17 के मुकाबले केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी और एफआरआई में खेले जायेंगे जिसमें दोनों ही ग्रुप में 24 एवं 25 टीमें प्रतिभाग कर रही है ! प्रतियोगिता के सफल आयोजन विभिन्न तैयारी को समय से पूर्ण कर लिया गया है।

55 वीं राष्ट्रीय फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर देहरादून संभाग की उपायुक्त प्रीति सक्सेना ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते इस प्रतियोगिता में खेलकूद भावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

उक्त आयोजन के संबंध में विभिन्न समितियां का गठन कर लिया गया है ताकि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपूर्ण किया जा सके। देहरादून संभाग के सहायक आयुक्त एवं खेल प्रभारी सुरजीत सिंह ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी खिलाड़ियों से अच्छे खेल खेलने की आशा व्यक्त की है।

55 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता हेतू पूरे भारतवर्ष के 25 संभागों से आई हुई टीम देहरादून में दस दिनों तक इस खेलमहाकुंभ में भाग लेंगी, प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सोमवार सुबह आईएमए और बीरपुर में खेले जाएंगे, आज आई हुई टीमों को विभिन्न ग्रुप में बाँट कर ड्रा डाले गए। बालिका वर्ग का फाइनल 25 सितंबर को और बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले 2अक्टूबर को खेले जायेंगे!

सहायक आयुक्त स्वाति अग्रवाल, सहायक आयुक्त ललित मोहन बिष्ट, आयोजक प्राचार्य बसंती खम्पा, मामचंद, सुशील कुमार धीमान एवं अवधेश दुबे ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी को शुभकामनायें दी हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *