देहरादून महानगर क्षेत्र में महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव व NSUI प्रत्याशियों की जीत को वीरेंद्र के नेतृत्व में गठित पांच सदस्य समन्वय समिति

देहरादून

उत्तराखंड का सबसे बड़ा और आज तक के विश्विद्यालयों में सबसे ज्यादा सफल छात्र देने वाला महाविद्यालय DAV है। जिसमें दाखिला लेने के लिए देहरादून ही नहीं उत्तराखंड और भारत भर के छात्र छात्राएं उत्सुक रहते हैं।

कभी NSUI की तूती बोला करती थी मगर किन्हीं कारणों से एबीवीपी पिछले कई वर्षों से काबिज रही है। हर बार प्रतन करने के बावजूद NSUI बाहर ही रह जाती है।

इसको ध्यान में रखते हुए इस बार जीत की कमान DAV के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है।

देहरादून महानगर क्षेत्र में महाविद्यालयों के छात्र संघ चुनाव के सफल संचालन हेतू व एनएसयूआई द्वारा घोषित प्रत्याशियों को विजय सुनिचित कराने हेतू पांच सदस्य समन्वय समिति के अध्यक्ष बनने पर वीरेंद्र पोखरियाल एवं अन्य सदस्यों द्वारा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *