बैंको की आज से होने वाली तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल स्थगित होने से ग्राहकों को मिली राहत

देहरादून/ नई दिल्ली

आम आदमी के लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दरवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। बैंक यूनियनों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच देर रात हुई बातचीत के बाद यह फैसला हुआ है। हड़ताल टलने से अर्धवार्षिक क्लोजिंग के दौरान बैंकिंग सेवाओं पर पड़ने वाला संभावित असर भी कम हो गया है।

अगर आपको आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपके लिए राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। सोमवार को बैंकों के सामान्य रूप से खुलने जा रहे हैं। और ग्राहकों को ब्रांच से जुड़े काम के लिए 1 अक्टूबर, 2026 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खास बात यह है कि हड़ताल ऐसे समय होने वाली थी, जब बैंकों में हाफ इयरली क्लोजिंग का काम भी चल रहा है।

रविवार देर रात हुई बैठक में आईबीए ने यूनियनों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक विचार और आगे चर्चा का आश्वासन दिया।

इसके बाद यूएफबीयू ने हड़ताल को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की घोषणा की गई।

यूनियनों का कहना है कि यदि वार्ता प्रक्रिया में प्रगति नहीं होती है तो भविष्य में आंदोलन की रणनीति पर फिर विचार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *