UPCL के MD ध्यानी का रविवार रात प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण, मार्काडोस कंपनी के कार्य से असंतुष्ट हो लगाई लताड़ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

UPCL के MD ध्यानी का रविवार रात प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र का औचक निरीक्षण, मार्काडोस कंपनी के कार्य से असंतुष्ट हो लगाई लताड़

देहरादून

UPCL के प्रबंध निदेशक द्वारा मध्य रात्रि में ‘प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र’ का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 400 केवी काशीपुर-नहटौर लाइन पर ट्रिपिंग की समस्या सामने आई, जिस पर ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी द्वारा मार्काडोस कंपनी द्वारा अपनाई जा रही पूर्वानुमान प्रक्रिया व वास्तविक स्थिति में काफी अंतर होने के कारण अपनी गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए, कंपनी को अपने पूर्वानुमान में शीघ्र सुधार करने की सख्त चेतावनी दी। इसके साथ ही कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए कि क्यूं न आपके अनुबंध को निरस्त करते हुए ब्लैक लिस्टिंग की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *