हरिद्वार में विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन,15 अक्टूबर तक सुबह 7:45 बजे से होंगे विद्यालय संचालित

हरिद्वार

जनपद हरिद्वार के समस्त राजकीय, अशासकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्रारम्भिक विद्यालयों के शीतकालीन समय में संशोधन किया गया है।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चन्द ने बताया कि पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार विद्यालयों का समय 01 अक्टूबर 2026 से प्रातः 08:45 बजे से अपराह्न 03:10 बजे तक निर्धारित किया गया था।

उन्होंने बताया कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों, विभिन्न विद्यालयी संघों के अनुरोध तथा जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में विद्यालयों के समय में संशोधन किया गया है। इसके तहत 15 अक्टूबर 2026 तक जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय एवं निजी माध्यमिक तथा प्रारम्भिक विद्यालय प्रातः 07:45 बजे से अपराह्न 02:10 बजे तक संचालित होंगे।

प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर 2026 तक संशोधित समय-सारणी प्रभावी रहेगी तथा अन्य सभी शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *