SSP डोभाल के निर्देशन पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,81 ठेली रेहड़ी वालो पर किया 15 हजार चालान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

SSP डोभाल के निर्देशन पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान,81 ठेली रेहड़ी वालो पर किया 15 हजार चालान

देहरादून

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य मार्गो, फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर अव्यवस्था फैलाने तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले रेहड़ी/ठेली संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 60 रेहड़ी/ठेली संचालकों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 15000/- रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति करते हुए पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *