पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में प्रथम योग पार्क में विशेष योग एवं ध्यान शिविर आयोजित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में प्रथम योग पार्क में विशेष योग एवं ध्यान शिविर आयोजित

देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के क्रम में सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के प्रथम योग पार्क अमर शहीद दुर्गा मल्ल योग पार्क, गढ़ी कैंट, देहरादून में मां भारती योगशाला, गढ़ी कैंट के सहयोग से विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दून योगपीठ देहरादून के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी धर्म संस्कृति मठ धर्मशाला प्रकोष्ठ के सह संयोजक योगाचार्य डाॅ. बिपिन जोशी ने उपस्थित योग साधकों को ध्यान की विभिन्न बारीकियों एवं उसके जीवन में महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का प्रभावी साधन हैं।

योगाचार्य डाॅ. बिपिन जोशी ने कहा कि 76 वर्ष की आयु में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भीतर दिखाई देने वाली स्फूर्ति, सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास, कार्यक्षमता और स्मरण शक्ति प्रेरणादायी है। योग, ध्यान, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा जैसी जीवनशैली इन गुणों को निरंतर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे पूरा करना प्रत्येक देशवासी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान किया कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता से भी अधिक योगदान राष्ट्र निर्माण में प्रदान करे।

इस अवसर पर विभिन्न खेलों में देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही मां भारती का गौरव संपूर्ण विश्व में बढ़ाने वाले स्मृति मंधाना को भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में मां भारती योगशाला के योग गुरु श्री संजीव विनोदिया सहित उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग साधकों को उनके समर्पण एवं सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पंडित विपिन जोशी ने बताता कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की तथा योग, ध्यान और राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *