दून पुलिस की ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक-देर रात चले अभियान में नियमो का उल्लंघन में 97, एमवी एक्ट चालान, 39 वाहन सीज़,78 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून पुलिस की ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक-देर रात चले अभियान में नियमो का उल्लंघन में 97, एमवी एक्ट चालान, 39 वाहन सीज़,78 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में किये चालान

देहरादून

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ संदिग्धों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए विशेष कर रात के समय अनावश्यक रूप सड़कों पर घूम रहे व्यक्तियों/ हुड़दंग करने वाले व देर रात्रि खुलने वाले बार /रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनाँक 10-11/10/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो में होटल/ पब/ बार/ रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान धोरन रोड स्थित D3 बार के निर्धारित समय के बाद भी खुला होने व लाइसेंसों की शर्तों का उल्लंघन करने पर बार संचालक के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई तथा बार के लाइसेन्स निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई।

इसके अतिरिक्त अलग अलग थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूम 61 रहे व्यक्तियों/युवको को पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु संबंधित थानों पर लाया गया, जिनके आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी, इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को 185 एमवी एक्ट में सीज किया गया, तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए 39 वाहनों को सीज़ किया गया। साथ ही नियमो का उल्लंघन करने पर 78 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *