सोमवार को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हरिद्वार में होगी आयोजित,आगामी विधानसभा सत्र के साथ ही होगा कई अहम मुद्दों पर फैसला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सोमवार को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हरिद्वार में होगी आयोजित,आगामी विधानसभा सत्र के साथ ही होगा कई अहम मुद्दों पर फैसला

देहरादून

उत्तराखंड में चम्पावत के बनबसा के बाद अब हरिद्वार में आगामी कैबिनेट बैठक 12 अक्टूबर सोंमवार को आयोजित होने जा रही है।

बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है।

बताते चलें कि 12 अक्टूबर को हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होनी है। कल सुबह 11 बजे हरिद्वार के CCR भवन में धामी मंत्रिमंडल जुटने जा रहा है। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। पहाड़ के बाद अब मैदान में कैबिनेट बैठक कर सरकार ने बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक संदेश दिया है।

गौरतलब है कि कुंभ नगरी हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और सरकार की मंजूरी मिलने की संभावना है। कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में कैबिनेट बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

विधानसभा सत्र की तारीख का हो सकता है ऐलान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कुंभ से जुड़ी विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा हो सकती है।हरिद्वार समेत प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी बैठक के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर भी संभवतः कैबिनेट बैठक में फैसला लिए जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *