उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने सौंपी ऋषिकेश के 5 पार्टी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी, सारस्वत के साथ रमोला ओर राकेश के नाम भी शामिल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने सौंपी ऋषिकेश के 5 पार्टी नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी, सारस्वत के साथ रमोला ओर राकेश के नाम भी शामिल

देहरादून/ऋषिकेश

उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस के पांच नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ऋषिकेश महानगर कांग्रेस महामंत्री (संगठन) ऋषि सिंघल ने बताया कि विजय सारस्वत को मैनिफेस्टो विभाग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला को प्रदेश ओबीसी विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, प्रदेश सचिव राकेश सिंह को प्रदेश कांग्रेस संपत्ति प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सचिव सोहनलाल रतूड़ी को डोईवाला विधानसभा और राकेश अग्रवाल को राजपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *