हादसा..कुमाऊं मंडल में दो अलग अलग भाषण सड़क दुर्घटनाओं में गई छह लोगों की जान,कार काटकर निकाले गए 4 शव – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हादसा..कुमाऊं मंडल में दो अलग अलग भाषण सड़क दुर्घटनाओं में गई छह लोगों की जान,कार काटकर निकाले गए 4 शव

देहरादून/हल्द्वानी

प्रदेश के कुमाऊँ मंडल में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। हल्द्वानी में गौला फ्लाईओवर पर एक फोर्ड फिगो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो किशोरों की मृत्यु हो गई जबकि एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी नाबालिग हैं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतकों के शव कार को काटकर निकाले गए।

हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, भीमताल के मेहरागांव में निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल के कार्य के दौरान ऊपर से मलबा गिरने से दो श्रमिकों की दबकर मृत्यु हो गई और एक अन्य श्रमिक घायल हो गया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी में शुक्रवार अपराह्न लगभग चार बजे गौला फ्लाईओवर पर कार संख्या UK02A-2544 अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। कार काठगोदाम से लालकुआँ की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौलबना गया।

कार में सवार दो किशोरों की मृत्यु हो गई जबकि एक किशोर और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई।

मृतकों की पहचान उत्कर्ष धपोला (16), निवासी ऊंचा पुल, हल्द्वानी और सिद्धांत पाठक (16), निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी के रूप में और घायलों की पहचान भाविका (16) और प्रांजल (17) के रूप में हुई है। वही बुरी तरह फंसे मृतकों के शवो को कार काटकर निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *