दून की पुरानी एसोसिएशन में शुमार न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में नवनीत सेठी ने अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों से दर्ज कराई जीत, सचिव बने मनदीप – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून की पुरानी एसोसिएशन में शुमार न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में नवनीत सेठी ने अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों से दर्ज कराई जीत, सचिव बने मनदीप

देहरादून

न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में नवनीत सेठी ने अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक मतों के साथ जीत हासिल की। सचिव पद पर मनदीप सिंह चुने गए।

बताते चलें कि देहरादून की व्यपार मंडल की पुरानी एसोसिएशन में एक प्रमुख

एसोसिएशन में शुमार रही है।

शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव मतदान के जरिए किया गया। चुनाव में 47 सदस्यों में से 45 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर नवनीत सेठी ने अपने प्रतिद्वंदी राजू गुलाटी को छह मतों से हराया। नवनीत सेठी को 25 और राजू गुलाटी को 19 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर तरनजीत सिंह ने 28 वोट के साथ जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी सन्नी गुप्ता को 16 मत मिले। सचिव पद पर मनदीप सिंह 24 वोट लेकर विजयी हुए। दूसरे प्रत्याशी संजय मेहता को 21 वोट मिले। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर मयंक दुग्गल को 28 जबकि नरेंद्र गुप्ता को 16 वोट मिले। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों पर अजय नरूला, गुलशन मेहता, नरेश अरोड़ा और तेजस्वी चुने गए।

सभी पदाधिकारियों की जीत पर सभी ने बधाई दी। नव निर्वाचित अध्यक्ष नवनीत सेठी ने कहा कि

बाजार में सुरक्षा, स्वच्छता और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *