देहरादून/भराड़ीसैंण(गैरसैण)
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदन की आगामी कार्यवाही को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि आज सदन के पटल पर प्रस्तुत किए गए 9 विधेयकों पर कल विचार एवं पारण की कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुपूरक अनुदान मांगों (अनुदान संख्या 1 से 31 तक) का प्रस्तुतीकरण, चर्चा एवं मतदान भी सदन में किया जाएगा।
बैठक में उत्तराखंड विनियोग (2026-27 अनुपूरक) विधेयक, 2026 के पुरःस्थापन, विचार एवं पारण से संबंधित कार्यवाही भी निर्धारित की गई।
बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद शहजाद तथा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे।
