दून में स्वगणना 16 से 30 नवम्बर तक तथा 01 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर होगी जनगणना..डीएम आशीष – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून में स्वगणना 16 से 30 नवम्बर तक तथा 01 दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर होगी जनगणना..डीएम आशीष

देहरादून

जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्व-गणना की जाएगी। इसके उपरांत 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जनगणना कार्मिकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को जनगणना की प्रक्रिया एवं स्व-गणना के संबंध में आवश्यक जागरूक किया जाए ताकि जनगणना कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *