सड़क दुर्घटना में घायल जनकवि डॉ.अतुल शर्मा से सीएम धामी ने फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की ली जानकारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

सड़क दुर्घटना में घायल जनकवि डॉ.अतुल शर्मा से सीएम धामी ने फोन पर बातचीत कर स्वास्थ्य की ली जानकारी

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में हरीश कोठारी ने देहरादून के वाणी विहार स्थित डॉ. अतुल शर्मा के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मुख्यमंत्री की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉ. अतुल शर्मा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के बाद वर्तमान में वे अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *