जौनपुर ब्लॉक प्रमुख ने प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधायक प्रीतम पंवार की मौजूदगी में ली समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जौनपुर ब्लॉक प्रमुख ने प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट और विधायक प्रीतम पंवार की मौजूदगी में ली समर्थकों समेत भाजपा की सदस्यता

देहरादून

भाजपा में जौनपुर ब्लॉक प्रमुख के शामिल होने के साथ ही टिहरी की सभी नौ ब्लॉकों में कमल खिल गया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने उनके कनिष्ठ प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 7 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और एक दर्जन ग्राम प्रधानों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की सरकार तीसरी बार बनाने का जन दबाव जनप्रतिनिधियों को भाजपा में लेकर आ रहा है। 65 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस जॉइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक प्रीतम पंवार के प्रयासों से पार्टी में शामिल सभी लोगों का पटका और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमारी पार्टी एक परिवार की तरह है, इसीलिए विश्व की सबसे ज्यादा सदस्यता वाली पार्टी भी बनी है।

यह ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें पोस्टर लगाने वाला, पंपलेट बांटने वाला कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, इसी दल में संभव है कि गरीब घर का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी एक संत कर सकता है। हमे खुशी इस बात कि प्रदेश के 13 में 12 जिलापंचायत अध्यक्ष भाजपा के हैं। इसी क्रम में टिहरी भी ऐसा जिला बन गया है जहां सभी 9 ब्लॉक प्रमुख भाजपा के हो गए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने को लेकर उत्साह का बड़ा कारण है कि आज लोग विकास अपनी आँखों से देख रहे हैं। एक कालखंड था, जब नारों में विकास होता था। केवल घोषणाओं से ही 60 सालों तक राज्य और देश के अंदर राज किया गया। लेकिन पहली बार सरकार और उसके कामों का अहसास सबसे पहले, अटल सरकार से हुआ। अब 14 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की भांति उत्तराखंड भी निरंतर सड़कों से जुड़ रहा है और आगे बढ़ रहा है। बहुत खुशी की बात है, कि राज्य के अधिकांश गांव सड़क से जुड़े हैं और जो गिनती के छोटे गाँव छूटे होंगे वे सभी पुष्कर धामी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार आने पर पूरे हो जायेंगे।

दिल्ली देहरादून हाइवे, ऑल वेदर रोड, हाइवे कनेक्टिविटी से समूचा उत्तराखंड आपस में और विभिन्न राज्यों से शानदार तरीके से जुड गया है। बिजली की स्थिति देखें, तो 14 साल पहले बिजली नहीं आती थी और आज बिजली जाती नहीं है। ये जो विकास आज लोग आंखों से देख रहे हैं, इसलिए जनप्रतिनिधियों को भी लगता है कि हमें उस दल के साथ रहना चाहिए जो दल विकास को गति देता है। देश के प्रधानमंत्री मोदी हर चीज़ हर योजना गरीब को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाते हैं। चाहे गरीबों को फ्री राशन देने की बात हो, हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड देने की बात हो, सीधा पैसा खातों तक पहुंचे, इसकी रचना बनानी हो। कभी कोई सोच सकता था क्या, यूपीआई के माध्यम से और व्हाट्सएप के माध्यम से पैसा इधर-उधर भेज सकते हैं। जब देश का विकास होता है, तो जनता को भी विश्वास दिलाना पड़ता है जनप्रतिनिधि को कि मैं विकास के साथ रहूं कि ना रहूं। वहीं उन्होंने नए सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जितने लोग हमारे परिवार से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान की रक्षा हम करेंगे। आपकी राजनीतिक प्रतिष्ठा, सम्मान निश्चित रूप पहले से अधिक बेहतर होगा।

कांग्रेस में सत्ता के लिए जिस प्रकार का युद्ध चलता है, हम सब देखते हैं, समझते हैं। इसलिए वो चुनाव जीतकर विकास और कल्याण के काम करेंगे कोई विश्वास नहीं कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है, जिसके लिए एक-एक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका का निर्वहन करना है। अनेकों गांवों में कुछ लोग होने जिन्हें विपक्ष गुमराह कर रहा होगा, उन्हें पार्टी के विचारों से जोड़ना है। क्योंकि राज्य में 65 पार का नारा जो नेतृत्व ने दिया है, उसे प्राप्त करने में कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए।

इस अवसर पर पार्टी ज्वाइन करने वाली ब्लॉक प्रमुख जौनपुर रीता पंवार ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें पार्टी में शामिल करके अपने मेरा और मेरे सहयोगियों का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मन, कर्म और वचन से पार्टी को मजबूती के लिए हम सब काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सपनों के भारत एवं उत्तराखंड के निर्माण मिशन में पूरी तत्परता एवं तन्मयता से सहयोग करेंगे। वहीं विश्वास दिलाया कि पार्टी जो भी भूमिका या दायित्व हमे देगी उसपर पूर्ण क्षमता से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

सीता पंवार के साथ पार्टी ज्वाइन करने में कनिष्ठ प्रमुख जौनपुर मंजू पंवार, जिला पंचायत सदस्य दीक्षा नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमवती सकलानी, पूरन सिंह बेलवाल जसवंत पुंडीर, सुमित्रा देवी, पूर्णिमा कठैत, संगीता वर्मा, लक्ष्मी नौटियाल, ग्राम प्रधान रश्मि सकलानी, मोनिका पवार, मनीष चौहान, श्वेता राणा, गीता राणा, सरिता राणा, पूनम नौटियाल, कुसुम रावत, सुनीता पवार, शूरवीर सिंह पवार, सेवानिवृत्ति डॉ. राजवीर सिंह नेगी शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत समेत वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *