देहरादून/हरिद्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, STF उत्तराखण्ड द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के दृष्टिगत STF/ANTF की सभी यूनिटों को बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में STF/ANTF टीम को गोपनीय इनपुट प्राप्त हुआ कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर का संचालक बिना वैध लाइसेंस के नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है। उक्त सूचना पर STF टीम द्वारा औषधि निरीक्षक को साथ में लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए जनता मेडिकल स्टोर, रुड़की पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। बरामद दवाओं के संबंध में वैध लाइसेंस, क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख एवं चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
इरशाद पुत्र गुलफाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी राजपुताबा , थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरणः*
1. 682 कैप्सूल SPASMED (ट्रामाडोल युक्त)।
2. 600 टैबलेट ALPRAZOLAM
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त नशीली दवाएं खरीदकर लाया था तथा इन्हें फुटकर में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाता था। अभियुक्त के पास उक्त दवाओं के क्रय-विक्रय एवं भंडारण का कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज नहीं पाया गया। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार में NDPS Act की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*STF/ANTF। टीमः*
1. निरीक्षक भवानी शंकर पंत,
2. उप निरीक्षक दीपक मैठाणी
3. कांस्टेबल प्रदीप
4. कांस्टेबल दीपक नेगी
5. औषधि निरीक्षक हरीश सिंह, जनपद हरिद्वार।
STF उत्तराखण्ड द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।