डेढ़ दशक से दून में डकैती डालकर फरार 1 लाख के इनामी 5 बदमाश STF और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डेढ़ दशक से दून में डकैती डालकर फरार 1 लाख के इनामी 5 बदमाश STF और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

देहरादून

बीते 23 जुलाई 2009 को नरेंद्र कुमार वर्मा महाप्रबंधक ओएनजीसी पुत्र स्व. प्रकाश नारायण वर्मा निवासी मकान नंबर 10 फेस सेकंड वसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें 05 अज्ञात हथियारबंद अभियुक्तों द्वारा वादी के घर में घुसकर घातक हथियारों से वादी के परिवार वालों को चोट पहुंचाते हुए घर में लूट की घटना को अंजाम देना बताया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0: 80/09 धारा: 397 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना में 05 अभियुक्तों (1) राशिद उर्फ राकीब पुत्र इरशाद निवासी गली नंबर 02 नारा मस्जिद इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट मेरठ (2) बबलू पुत्र बाबूदिन निवासी मकसद अली का चौक लिसाड़ी गेट मेरठ (3) इमरान पुत्र इफ्तार निवासी तारापुरी लियाकत अली वाली गली ब्रह्मपुरी मेरठ (4) समद पुत्र अली नजर सैयद निवासी रेलवे स्टेशन कॉलोनी खतौली मुजफ्फरनगर (5) शौकत पुत्र लतीफ निवासी अहमदनगर थाना दिल्ली गेट जनपद मेरठ का संलिप्त होना प्रकाश में आया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनाँक 06-08-2009 को प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों (1) राशिद (2) बबलू (3) इमरान (4) समद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में संलिप्त 01 अन्य अभियुक्त शौकत घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पूर्व में एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 25 हजार ₹ का ईनाम घोषित किया गया था तथा वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त पर ईनामी राशि को बढ़ाकर 01 लाख रू0 किया गया था।

वर्तमान में ईनामी/वांछित व आपराधिक पृष्ठभूमि से जुडे व्यक्तियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ तथा देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियोग में विगत 17 वर्षों से वांछित/ फरार चल रहे 01 लाख के ईनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित करते हुए उक्त इनामी अभियुक्त शौकत अली पुत्र लतीफ को थाना भाटपाड़ा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त शौकत अली अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश से फरार होकर दिल्ली, बिहार एवं पश्चिम बंगाल आदि विभिन्न राज्यों में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। अभियुक्त के सम्बन्ध में एसटीएफ उत्तराखण्ड की टीम द्वारा दून पुलिस के साथ मिलकर विगत कई समय से लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी दौरान टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त शौकत अली पश्चिम बंगाल के कोलकाता क्षेत्र में अपनी पहचान छिपाकर टाइल्स एवं पत्थर लगाने का कार्य कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त शौकत अली को थाना भाटपाड़ा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

शौकत अली पुत्र लतीफ, निवासी अहमदनगर, थाना देहली गेट, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश। हाल निवासी: विदानपुली, इच्छापुर, थाना नोआपारा, जनपद उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल, उम्र: 54 वर्ष।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त शौकत अली:*

1- मु0अ0सं0 04/92, धारा 307 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।

2- मु0अ0सं0 07/92, धारा 393 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।

3- मु0अ0सं0 347/91, धारा 392 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।

4- मु0अ0सं0 510/91, धारा 395 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।

5- मु0अ0सं0 14/97, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना देहली गेट, मेरठ।

6- मु0अ0सं0 177/04, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना देहली गेट, मेरठ।

7- मु0अ0सं0 214/05, धारा 147, 148, 149, 302 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।

8- मु0अ0सं0 85/06, धारा 384, 386, 504, 506 भादवि, थाना देहली गेट, मेरठ।

9- मु0अ0सं0 89/06, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना देहली गेट, मेरठ।

10- मु0अ0सं0 357/09, धारा 147, 148, 149, 307, 392 भादवि, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

11- मु0अ0सं0 80/09, धारा 397, 412 भादवि, थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून।

*एसटीएफ टीम:*

1- निरीक्षक अबुल कलाम

2- उ0नि0 नरोत्तम सिंह बिष्ट

3- अ0उ0नि0 हितेश कुमार

4- हे0का0 संजय कुमार

5- हे0का0 देवेंद्र ममगई

6- हे0का0 वीरेंद्र नौटियाल

7- हे0का0 बिजेन्द्र चौहान

8- का0 अनिल कुमार

9- का0 मोहन असवाल

*थाना बसंत विहार*

01: उ0नि0 अमित कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष बसन्त विहार

02: अ0उ0नि0 गंभीर सिंह, थाना बसंत बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *