देहरादून
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस लेकर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी गई है। अब वह प्रदेश के तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों की कमान संभालेंगे।
शासन के इस फैसले के बाद आर. मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाले।
अब तक इन तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के पास था। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुकी हैं।
अब शासन ने जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए तीनों निगमों की कमान प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपने का निर्णय लिया है।