ऑपरेशन ट्रैक-7 उत्तराखंड के 6 जिलों में डीजीपी के निर्देश पर एक साथ तड़के 5 बजे छापामारी में 273 अड्डों पर ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स संग 76 तस्कर दबोचे – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ऑपरेशन ट्रैक-7 उत्तराखंड के 6 जिलों में डीजीपी के निर्देश पर एक साथ तड़के 5 बजे छापामारी में 273 अड्डों पर ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स संग 76 तस्कर दबोचे

उत्तराखंड(देहरादून)

उत्तराखंड में नशे के कारोबार पर प्रदेश भर में पुलिस की बड़ी और व्यापक कार्रवाई: DGP के सख्त निर्देशन में तड़के 5 बजे सर्जिकल स्ट्राइक, 273 अड्डों पर एक साथ धावा – ₹1.35 करोड़ की ड्रग्स के साथ 76 तस्कर दबोचे गए

पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखण्ड के सख्त निर्देशन में प्रदेश पुलिस द्वारा 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को विगत 07 वर्षों से सक्रिय नशा तस्करों के विरुद्ध प्रदेशभर में दो दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रेक-7’ चलाकर व्यापक एवं लक्षित कार्रवाई की गई। दो दिन तक चले इस सघन अभियान में पुलिस ने प्रदेश का हर एक कोना छान मारा। अभियान का उद्देश्य केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन स्थानों और पूरे नेटवर्क पर सीधा प्रहार करना था जहाँ से नशे का कारोबार संचालित होने की आशंका थी।

अभियान के मुख्य बिंदु

कप्तानों, Ad SP और CO के नेतृत्व में तड़के 5 बजे छापेमारी: DGP के निर्देशों के क्रम में जनपद के कप्तानों (SSP/SP). एडिशनल SP (Ad SP) और क्षेत्राधिकारियों (CO) के नेतृत्व में गठित 181 पुलिस टीमों ने सुबह ठीक 5:00 बजे एक साथ प्रदेश के 273 चिन्हित हॉटस्पॉट्स (नशे के अड्डों) पर छापेमारी एवं सघन चेकिंग की और 968 अभियुक्तों का सत्यापन किया।

संवेदनशील अड्डों पर विशेष कार्रवाई: इस दौरान देहरादून में सपेरा बस्ती, बिंदाल पुल एवं ऋषिकेश क्षेत्र के गुमानीवाला; नैनीताल में गूलरभोज / गुल्लरघट्टी; कोटद्वार में कोड़िया बेरियर; टिहरी में मुनि की रेती तथा ऊधमसिंह नगर में भूरारानी एवं रम्पुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष प्रहार किया गया।

NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: पूरे प्रदेश में NDPS Act के तहत कुल 69 अभियोग (FIR) पंजीकृत कर 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

जिलेवार प्रमुख गिरफ्तारियां (NDPS Act)

ऊधमसिंह नगरः 19 अभियुक्त

नैनीतालः 16 अभियुक्त

हरिद्वार: 13 अभियुक्त

देहरादून: 13 अभियुक्त

टिहरीः 06 अभियुक्त

पिधौरागढ़: 03 अभियुक्त

₹1.35 करोड़ की कुल बरामदगी

हेरोइन: 450 ग्राम

चरस: 4.9 किलोग्राम (इसमें ANTF/STF द्वारा व्यावसायिक मात्रा के 1 मामले में पकड़ी गई 4.1 किलोग्राम चरस शामिल है)

गांजाः 45 किलोग्राम

नशीली टैबलेट/कैप्सूलः 1,510 (इसमें ANTF/STF द्वारा व्यावसायिक मात्रा के दूसरे मामले में पकड़े गए 1,282 कैप्सूल / टैबलेट

शामिल हैं)

अंग्रेजी शराब: 40 पेटी

अन्य निरोधात्मक कार्रवाई एवं डोजियर

473 डोजियर तैयारः अभियान के दौरान 473 अभियुक्तों के डोजियर तैयार किए गए।

हिस्ट्रीशीट और सतत निगरानीः 61 नए हिस्ट्रीशीटर खोले गए (पूर्व में भी 200 से अधिक नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है जिससे उनकी सतत निगरानी की जा सके।

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी (NBW): 05 गैर-जमानती वारंट (NBW) का निष्पादन करते हुए 05 फरार नशे के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गैंगस्टर एक्टः 02 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए।

अवैध भांग विनष्टीकरण: 1.3 एकड़ भूमि में लगी अवैध मादक फसल (भांग की खेती) का विनष्टीकरण किया गया।

MANAS हेल्पलाइन सत्यापन: MANAS हेल्पलाइन 1933 पर प्राप्त 08 शिकायतों का मोके पर सत्यापन किया गया।

NDPS कार्रवाई: उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक NDPS Act के अंतर्गत कुल 1,340 अभियोग पंजीकृत करते हुए 1,601 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और लगभग ₹62 करोड़ मूल्य के मादक पदाथों की बरामदगी की गई है। ये आंकड़े प्रदेश में नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की निरंतर एवं प्रभावी कार्रवाई को दर्शाते हैं।

नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए वर्ष 2026 में PITNDPS एक्ट के अंतर्गत 16 व्यक्तियों को निरुद्ध किया गया है। वहीं वित्तीय अन्वेषण (Financial Investigation) के माध्यम से नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर प्रहार करते हुए लगभग ₹6.30 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

उत्तराखण्ड पुलिस का संकल्प है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति, उसका नेटवर्क और उससे अर्जित अवैध संपत्ति-किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हमारा प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी को नशे के जाल से सुरक्षित रखकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *