वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त संघर्ष समिति कें पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर चन्द रमोला कें निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने किया गहरा शोक व्यक्त – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त संघर्ष समिति कें पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर चन्द रमोला कें निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने किया गहरा शोक व्यक्त

देहरादून

शनिवार 28-नवम्बर को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त संघर्ष समिति कें पदाधिकारी व तत्कालीन उत्तरप्रदेश में प्रधानसंघ के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमन्त्री स्व हेमवती नन्दन बहुगुणा कें शिष्य रहें वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर चन्द रमोला कें निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

बताते चलें कि राज्य आन्दोलन कें दौरान वह भाऊवाला व आसपास कें क्षेत्र से युवाओं एवं महिलाओं को लेकर धरना प्रदर्शन व बैठकों में शामिल होते थे।

प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी व प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि वह संघर्ष समिति कें अध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा की रणनीतिकार टीम कें वरिष्ठ सदस्य थे। केशव उनियाल व वेदा कोठारी कें साथ ओमी उनियाल ने कहा कि दों वर्ष पूर्व ही राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा उनके अस्वस्थता कें कारण उन्हें भाऊवाला जाकर राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें राज्य आंदोलनकारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया था।

पुष्पलता सिलमाणा एवं द्वारिका बिष्ट कें साथ राजेश्वरी नेगी ने कहा कि उनके संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता हैं हमें उनके साथ बहुत प्रतिभाग किया था और जनजागरण अभियान का हिस्सा रहें। वह संयुक्त संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष के साथ ही पर्वतीय गाँधी स्व इन्द्रमणि बडोनी व भोला दत्त खरोला एवं द्वारिका बिष्ट व लक्ष्मी चौहान व अन्य वरिष्ठ साथियों के साथ कुमाऊँ कें जिलों एवं गढ़वाल कें जिलों कें साथ ही दिल्ली की बैठकों में व गोष्ठियों में बड़ी जिम्मेदारी निभाते थे।

उन्होंने पृथक राज्य आन्दोलन के साथ साथ उन्होंने समाज में ग्रामीण स्तर तक जनमानस के लियॆ कल्याणकारी कार्य किये और समाज में किसानों कें हित व सहकारिता में बड़ी भूमिका निभाई थी।

शनिवार को राज्य आंदोलनकारी मंच के सलाहकार केशव उनियाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी , प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी , प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती , राज्य मन्त्री अशोक वर्मा , पूर्व राज्य मन्त्री रविन्द्र जुगरान , पूर्व पार्षद गणेश डंगवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी , अधिवक्ता पृथ्वी सिंह नेगी ,मोहन खत्री , अनुज नौटियाल , विजय बलूनी , सुरेश नेगी , हरी सिंह मेहर , चन्द्रकिरण राणा , भानु रावत , रघुवीर तोमर , सुशील चमोली , मनोज नौटियाल (गोल्डी) , चीनी मिल कें पूर्व चैयरमेन मनोज नौटियाल , पूर्व पार्षद महेन्द्र रावत (बब्बी) , सुमित थापा , विनोद असवाल , सतेन्द्र नौगाँई , प्रभात डण्डरियाल , वेदा कोठारी , हरी सिंह मेहर , गौरव खंडूड़ी , राकेश नौटियाल , राजेश पान्थरी , मोहन थापा , विरेन्द्र बिष्ट , द्वारिका बिष्ट , सुलोचना भट्ट , पुष्पलता सिलमाणा , राधा तिवारी , सुलोचना भट्ट , अरुणा थपलियाल , तारा पाण्डे , राजेश्वरी परमार , शकुन्तला रावत , शुभागा फर्स्वाण , रामेश्वरी नेगी , सुलोचना गुसांई , सुशीला चन्दोला , आदि ने शोक प्रकट किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *