गंगा में उतरा 19 सीटर सी प्लेन,पर्यटन व्यवसाईयों में उत्साह का माहौल,बोले सी प्लेन की ट्रायल लैंडिंग धामी सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का आईना

देहरादून/ऋषिकेश

गंगा बैराज पर एक निजी कंपनी द्वारा सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग की पहल राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को नई दिशा देने की दृष्टि से उठाया गया एक बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

रविवार को एक निजी कंपनी द्वारा गंगा बैराज पर 19-सीटर विमान पानी पर सफलतापूर्वक उतारकर और उड़ान भर कर इस परीक्षण को पूरा किया है।जिसके बाद स्थानीय लोगों में प्रसन्नता की लहर नजर आ रही है। पर्यटन व्यवसाई इसको एक बड़ा कदम मान रहे हैं उनका मानना है कि इससे पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी ही उत्तराखंड में पर्यटन और हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार लगातार आधुनिक परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रही है। सी-प्लेन की यह सफल ट्रायल लैंडिंग सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है, जिससे ऋषिकेश जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल में नई संभावनाएं साकार होती नजर आ रही हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार सी-प्लेन सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रा, एडवेंचर टूरिज्म और वीकेंड ट्रैवल को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कम समय में सीधे ऋषिकेश और आसपास के प्रमुख स्थलों तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

सरकार की योजना भविष्य में इस सेवा का विस्तार टिहरी झील, नैनीताल झील और अन्य प्रमुख जलाशयों तक करने की है। इससे उत्तराखंड को देश के प्रमुख सी-प्लेन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह ट्रायल न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि इसने यह संकेत भी दे दिया है कि आने वाले समय में उत्तराखंड में हवाई पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *